गोमो की बेटी देबोश्री सरकार ने पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

धनबाद : गोमो के स्टेशन मास्टर देवब्रत सरकार की पुत्री देबोश्री सरकार ने पंजाब में जीत का परचम लहराया है. पंजाब के संगरूर में आयोजित छह दिवसीय राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में देबोश्री सरकार ने सिल्वर मेडल जीता है. उसने झारखंड की ओर से प्रतियोगिता में भाग लिया था.

प्रतियोगिता में झारखंड के 82 बच्चों सहित देश के 24 राज्यों के कुल 400 प्रतियोगियों ने भाग लिया. ग्रुप में कुल 26 बच्चों को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है. गोमो की देबोश्री सरकार असम, तमिलनाडु व कर्नाटक के प्रतियोगियों को हराकर फाइनल में पहुंची थी. पंजाब के साथ हुए फाइनल मुकाबले में उसने सिल्वर मेडल जीता. राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गोमो की बेटी के सिल्वर मेडल जीतने पर शहर के खेल प्रेमियों में हर्ष है. लोग उसे बधाई देने उसके घर पहुंच रहे हैं.
