राज्यपाल संतोष गंगवार ने धरती आबा बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि, झारखंड वासियों को दी शुभकामनाएं
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने आज धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल ने सबसे पहले राजभवन में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर जाकर राज्यपाल ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की।

झारखंड स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
राज्यपाल ने इस अवसर पर झारखंडवासियों को भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा, देश की स्वतंत्रता व मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।कहा कि यह विशेष दिवस हमारे जनजातीय समाज के अद्वितीय योगदान, उनकी वीरता और सांस्कृतिक धरोहर के सम्मान का प्रतीक है।
