Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बहरागोड़ा विधानसभा में कुणाल षाड़ंगी के सौजन्य से दिव्यांगों को मिला नि:शुल्क कृत्रिम अंग

बहरागोड़ा स्थित महिला कल्याण समिति में आज पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के सौजन्य से बहरागोड़ा, चाकुलिया एवं गुड़ाबांदा प्रखंडो के 153 पंजीकृत दिव्यांग जनों में 84 को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए गए जिसमें मुख्य रूप से LN 4 वाले हाथ थे। बाकि बचे पंजीकृत लोगो को विशेष तौर पर बनाए गए यंत्र लगेंगे जिन्हे बनाने मे समय लगता है और कुछ दिनो मे उन दिव्यांगों के घर पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि आज तक जितने ऐसा कृत्रिम अंग वाले कैंप होते हैं वह मुख्यतः शहर में ही होते हैं।बहरागोडा विधानसभा क्षेत्र में मे इस तरीके का आयोजन का यह दूसरा प्रयास है।उन्होंने कहा कि हमें समाज के तौर पर दिव्यांगों को देखने का नजरिया में बदलाव करना होगा तभी जाकर इस तरीके के कैंप का आयोजन सफल हो पाएगा और हम एक बेहतर समाज की नींव रख पाएंगें।

दिव्यांगों के लिए उनके जीवन को बेहतर बनाने के ऐसे प्रयास सिर्फ़ एक दिन के लिए सीमित नहीं रहना चाहिए और आने वाले दिनों में हर तरह की यथासंभव मदद नहीं की जाएगी।पेंसन की मासिक राशि बढनी चाहिए। क्षेत्र के जो दिव्यांग साथी ईंटर या उससे ज्यादा शिक्षित हैं उन्हें रोज़गार दिलाने की में भी जल्द एक कैंप लगाया जाएगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे झारखंड दिव्यांग मोर्चा के अध्यक्ष गंगा नारायण दास , रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ,रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिड टाउन, रोटरी क्लब का जमशेदपुर दलमा, रोटारैक्ट क्लब ऑफ कालीमाटी जमशेदपुर, रोटारैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ग्रीन सिटी ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रामस्वरूप यादव पूर्व प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, तपन ओझा, संजय शुक्ला, सागिर हुसैन, दीपक बारिक, माताल मार्र्डी, प्रदीप गिरी, ईंजमाम खान, रामानंद गोस्वामी समेत दर्जनो समाजसेवी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *