*हार्दिक पंड्या बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, रोहित शर्मा की छुट्टी, MI का बड़ा फैसला*
*धनबाद :* इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन कुछ दिनों में होने वाला है और उससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बना दिया है.

अभी कुछ दिन पहले ही हार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटन्स का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस में वापस आने का फैसला किया था और तभी से ये उम्मीद लगाई जा रही थी. हालांकि, इस फैसले को लेकर अभी मुंबई इंडियंस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है.

रोहित शर्मा साल 2013 से ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे और पिछले 10 साल में वो आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक गिने जाते थे. लेकिन वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मिली हार के बाद से ही ये अंदेशा लग रहा था कि रोहित इस बार आईपीएल में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

जब हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटन्स से ट्रेड करके मुंबई इंडियंस के साथ लाया गया, तभी ये साफ हो गया था कि हार्दिक को लेकर मुंबई इंडियंस का काफी बड़ा प्लान है. बता दें कि हार्दिक पंड्या को ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ रुपये की फीस के साथ गुजरात टाइटन्स से ट्रेड कर लिया था.

*Dhanbad:* The Indian Premier League 2024 auction is going to take place in a few days and before that a big news has come out. Mumbai Indians have removed Rohit Sharma from the captaincy and made Hardik Pandya the captain.
Just a few days ago, Hardik Pandya had decided to leave Gujarat Titans and come back to Mumbai Indians and since then this expectation was being raised. However, an official statement is yet to come from Mumbai Indians regarding this decision.
Rohit Sharma was captaining Mumbai Indians since 2013 and in the last 10 years, he was considered one of the most successful captains in IPL history. But after the defeat in the ODI World Cup 2023, there was a suspicion that Rohit might take a big decision in the IPL this time.
When Hardik Pandya was traded from Gujarat Titans to Mumbai Indians, it became clear that Mumbai Indians had big plans for Hardik. Let us tell you that before the auction, Mumbai Indians had traded Hardik Pandya to Gujarat Titans for a fee of Rs 15 crore.
