Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के शिमला में हरि नाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन संपन्न

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत राधा कृष्ण हरि संकीर्तन मंदिर शिमला में कलश स्थापना के साथ हरि नाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 108 हरि संकीर्तन शिमला समिति द्वारा 16 प्रहर राधा गोविंद नाम संकीर्तन महायज्ञ पारंपरिक विधि विधान के साथ गंधाधिवास के साथ शुरू संकेतन महायज्ञ में विभिन्न गांवों से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे राधा कृष्ण की पूजा विधि विधान के साथ की गई साथ ही गांव की सुख शांति की कामना की गई।

इस दौरान शिमला गांव हरि संकीर्तनमय रहा। दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने राधा कृष्ण हरि संकीर्तन का आनंद उठाया आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि पूर्वजों से चली आ रही पूजा परंपरा का निवाहेन करना हमारा कर्तव्य है। इस कार्यक्रम में संकीर्तन दल पश्चिम बंगाल के कटशीला, पडस मुडाकाटी, जामवाद, शयामपुर, और अपने गांव शिमला के कीर्तन दल उपस्थित थे कुंज विसर्जन और धुलौट के साथ महायज्ञ का आज समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *