राजनगर के कोलाबाड़िया में हरि नाम संकीर्तन यज्ञ 24 प्रहर का समापन
राजनगर प्रखंड के ग्राम कोलाबाड़िया में उत्कल नव युवक संघ के द्वारा श्री श्री अखंड जुगल हरि नाम संकीर्तन यज्ञ 24 प्रहर हुआ समापन। सदानंद राउत ने कहा कि 24 प्रहर आज शुक्रवार को महंत विदाई एवं श्री श्री गौरांग महाप्रभु हरि प्रेम प्रसाद वितरण कर तथा रंग गुलाल के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ। संकीर्तन समापन पर सैकड़ो महिलाओं पुरुषों ने पूरे गांव हरि नाम संकीर्तन कर भ्रमण किये,जिससे पूरा गांव हरि नाम से भक्तिमय में हो गया।

तीन दिनों तक गांव का उत्सव था। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं झारखंड एवं आसपास गांवों क दर्शन करने पहुॅंचे थे। श्रद्धालुओं ने राधा कृष्ण को भोग चढ़ाने के लिए भीड़ उमड़ी। सभी भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना कर सुख शांति , रोग मुक्त , विश्व शांति एवं खुशहाली के कामना की। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद , खिचड़ी , दाल ,भात सब्जी एवं चाय दिया गया। हरि कीर्तन से आवाज से चारों तरफ भक्तिमय एवं संकीर्तन दिखने वाले सभी श्रद्धालु खुशीयों से झूम जाते थे। सदानंद ने कहा कि पंचभूत का बना हुआ शरीर एक दिन में मिट्टी में मिल जाएगी खाली हाथ आए हैं खाली हाथ चले जाएंगे केवल प्रभु का गुणगान ही साथ में रहेगा।

योगदान देने वाले कीर्तन मण्डलियाॅं – कृष्णो पदो दास गोस्वामी बांकुड़ा पश्चिम बंगाल , मन्टू गोप बांकुड़ा पश्चिम बंगाल , भास्कर मंडल बांकुड़ा पश्चिम बंगाल , राम प्रसाद दास गोस्वामी पुरुलिया पश्चिम बंगाल , पूरन राय पुरुलिया पश्चिम बंगाल , द्विजोपदो दास गोस्वामी पुरुलिया पश्चिम बंगाल , राम लक्ष्मण राउत कोलाबाड़िया झारखंड। संक्रिर्तन को सफल आयोजन के लिए उत्कल नव युवक संघ एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
