लौहनगरी जमशेदपुर मे हरताली तीज की रौनक

हरताली तीज की रौनक लौहनगरी जमशेदपुर मे देखने को मिल रहा है, जंहा महिलाएं तीज पर्व को लेकर खासा उत्साहित नजर आ रही है, आज सुबह से ही महिलाए नहा खा कर तीज की तैयारी को लेकर मेहंदी लगा कर तैयारियों मे जुट गईं है।वंही तीज मे मेहंदी लगाने के बाद 16 सिंगार का सामान बाजार से खरीदारी करती है, कल सुबह से निर्जला उपवास करती है।

महिलाओं की माने तो इस पर्व को पति की लम्बी उम्र की कामना को लेकर किया जाता है, पर्व का काफ़ी महत्व महिलाओं के जीवन मे होता है, एक माह से ही महिलाएं तीज की तैयारियों मे जुट जाती है, महिलाओं ने बताया कि आज सुबह नहा खा कर व्रत की शुरुआत की है, कल सुबह निर्जला उपवास कर शाम को 16 सिंगार कर तीज व्रत की कथा सुनती है, उसके दूसरे दिन व्रत का समापन करती है।

महिलाओं ने यह भी बताया कि इस व्रत को सबसे पहले मा पार्वती भगवान शिव के लिए इस व्रत की शुरुआत की थी, जिस करण जिस प्रकार भगवान शिव और पार्वती की जोड़ी सलामत है, उसी प्रकार उनके पति के साथ उनके जीवन मे सुख, शान्ति और समृद्धि आए इसी कामना के साथ इस तीज व्रत को करती है।
