Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता सावन की दूसरी सोमवारी पर पत्नी सुधा गुप्ता संग डिमना स्थित अमरनाथ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता सावन की दूसरी सोमवारी पर पत्नी सुधा गुप्ता संग भोले शंकर की शरण में पहुंचे.इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डिमना स्थित अमरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया.पुरोहित ने पूरे विधि-विधान से स्वास्थ्य मंत्री और उनकी पत्नी को पूजा कराया.इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सावन का महीना पवित्र महीना होता है.बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सब पर बना रहे,सब खुशहाल रहे यही प्रार्थना है।

झारखंड बाबा की नगरी है भगवान शिव हर संकट को हर लेते हैं.सावन के महीने में भोलेनाथ के नाम का जाप करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है.हमें गर्व है कि हम बाबा नगरी में रहते हैं.भोले शंकर की पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है.इस अवसर पर अखिलेश सिंह,प्रकाश मुखर्जी,नीतीश पोद्दार,जयंत,सोनू उपाध्याय,अरविंद रजक,राकेश दास,पिंटू महतो,राजू सिंह,नागेंद्र सिंह,महेंद्र यादव,महेंद्र यादव,गौतम मंडल,पवन बिहारी ओझा,रवि शंकर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *