Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला:पुलवामा के शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

खूंटपानी  प्रखंण्ड  अंतर्गत पुरूनिया पंचायत मौजा पुरूनिया में प्रखंण्ड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा ने शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा साल 2019 के 14 फरवरी का दिन पूरे देश के लिए मनहूस साबित हुआ था। इस दिन जम्मू-कश्मीर के जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर अवंतीपोरा के पास गोरीपोरा में CRPF के काफिले पर आंतकियों ने कार से हमला कर दिया था।

आतंकवादियों की इस कायराना हरकत से हर भारतीय की आंख छलक आई थी। हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके शहीदों का बदला ले लिया था। आज भले ही प्यार का त्योहार मनाया जा रहा है लेकिन पुलवामा के शहीदों को हम भूल नहीं सकते।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *