Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर की ओर आम लेकर जा रहे एक ट्रक और चांडिल की ओर जा रहे एक खाली ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर

टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा चौक पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद एक ट्रेलर का चालक वाहन के अंदर ही फंस गया. काफी देर बाद उसे हाईड्रा की मदद से बाहर निकाला गया. पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. उसके पैर में चोट लगी है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह चांडिल की ओर से जमशेदपुर की ओर आम लेकर जा रहे एक ट्रक और जमशेदपुर की ओर से चांडिल की ओर जा रहे एक खाली ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई.कांदरबेड़ा चौक पर गुरुवार की सुबह चांडिल की ओर से आम लेकर जमशेदपुर की ओर जा रहा ट्रक का चालक तेज रफ्तार से अपने वाहन को डोबो होते हुए जमशेदपुर जाने वाली सड़क की ओर मोड़ दिया. इसी क्रम में जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा रहा तेज रफ्तार एक खाली ट्रेलर उस ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का चालक वाहन के अंदर ही फंसा रह गया. दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और इसकी सूचना चांडिल थाना की पुलिस और एंबुलेंस को दी. इसके बाद हाइड्रा की मदद से ट्रेलर के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला गया. चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेलर चालक के पैर में चोट लगी है.

 

The driver of a trailer got trapped inside the vehicle after a road accident at Kandarbeda Chowk in Chandil police station area on Tata-Ranchi National Highway 33. After a long time he was taken out with the help of Hydra. Police has sent the injured driver to the hospital for treatment. His leg is hurt. It is being told that on Thursday morning, a truck carrying mangoes from Chandil towards Jamshedpur and an empty trailer going from Jamshedpur towards Chandil collided head-on. The driver of a truck going towards Jamshedpur with mangoes from Jamshedpur turned his vehicle at a high speed towards the road going to Jamshedpur. In this sequence, an empty trailer going from Jamshedpur towards Chandil collided with that truck. The collision was so strong that the driver of the trailer was trapped inside the vehicle. After the accident, a large number of local people reached and informed the police and ambulance of Chandil police station. After this, with the help of Hydra, the driver trapped inside the trailer was taken out. The in-charge of Chandil police station said that the trailer driver was injured in his leg.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *