10वीं बोर्ड की परीक्षा का हिन्दी व विज्ञान का पेपर लीक, परीक्षा रद्द
रांची : झारखंड एकैडेमिक काउंसिल की 10वी की परीक्षा के पेपर लीक होने की बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि 11 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हुआ है। जो प्रश्न पत्र लीक हुआ है, उसका सैम्पल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

जिसके बाद जैक अधिकारियों के कान खड़े हो गये और उन्होंने वायरल पेपर से मूल पेपर की जांच भी कर ली है। जांच में पेपर लीक का मामला सही पाया गया है। इसके बाद पूरे राज्य की परीक्षा को रद्द करने की खबर आ रही है। इस मामले में जैक अध्यक्ष का भी बयान आ गया है। उन्होंने पेपर लीक की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि पेपर लीक कोडरमा और गिरिडीह से हुआ है।बताया जा रहा है कि यह प्रश्न पत्र कोडरमा से लीक हुआ है।

बता दें कि कोडरमा के डीईओ अविनाश राम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लीक पेपर 350 रुपये में बिका है। बता दें 18 फरवरी की हिन्दी कोर्स ए और बी तथा 20 फरवरी को प्रथम पाली में संपन्न विज्ञान की परीक्षा का पेपर लीक हुआ है जिसे तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
