Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

हिंदू राष्ट्रवादी संस्थापक देवाशीष नायक ने ओल्ड एज होम सरायकेला में मनाया जन्मदिन

जिला सरायकेला खरसावां हिंदू राष्ट्रवादी संस्थापक देवाशीष नायक ने आज अपना जन्म दिन के शुभ अवसर पर Jamshedpur old age home सरायकेला में स्थित बुद्ध आश्रम में उपस्थित होकर बुद्ध माताएं एवं बुद्ध व्यक्तियों के साथ जन्मदिन मना कर एक मिसाल पेश किया। हिंदुस्तान के लिए अच्छा संदेश दिया।

इस अवसर पर देवाशीष नायक ने अपने धन पत्नी के साथ आश्रम पहुंचकर सभी बुद्ध माताएं एवं बुद्ध व्यक्तियों के के बीच जन्मदिन मनाया। सभी को खाना खिलाया उपहार दिया एवं सभी से आशीर्वाद लिया। देवाशीष नायक ने कहा आज की शुभ अवसर पर मेरा जन्मदिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज हमारे लड्डू गोपाल श्री कृष्ण जी का भी जन्मदिन उत्सव है। और दुःखद यह है कि जन्माष्टमी के दिन ही मेरे पिताजी एवं माता जी का देहांत हो गया था।

आज उनका वार्षिक श्राद्ध भी है इतने सारे संयोग एक साथ बना इसीलिए मैंने सोचा आज के दिन क्यों ना वैसे लोगों के बीच साथ मिलकर अपना जन्मदिन मनाया जाए। नायक ने कहा कि जिनका कोई नहीं है या फिर होकर भी नहीं है इस दुनिया में आज यहां आकर बहुत ही अच्छा लगा और मां और पिताजी नहीं होने का पता ही नहीं चला क्योंकि यहां रहने वाली माताएं पुत्र की तरह मुझे जन्मदिन पर प्यार किए और पिताश्री समान बुद्ध ने भी प्यार किया।

उन्होंने कहा कि हम लोग आपके हैं आज से कभी चिंता मत कीजिएगा जब भी आपको मां , पिताजी को याद आए यहां आ जाएगा इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद सदस्य जीवन जी ने देवाशीष नायक को शुभकामनाएं और बधाई देकर उपहार स्वरूप समान भेंट किया। विहिप के पदाधिकारी अविनाश जी ने भी शुभकामनाएं दिया, सनातन दल के सदस्य कन्हैया जी, कार्तिक जी, शुभम दास, जितेंद्र जी, शुभम जी, सुरेश, बलराम, विशाल जी के साथ सभी ने उपस्थित होकर देवाशीष नायक की जन्मदिन के शुभ अवसर पर सभी ने खुशी मनाया एवं बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *