Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर सदर अस्पताल में बाइक चोरी करते युवक को गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने पकडा रंगे हाथ, पिटाई कर किया पुलिस के हवाले

जमशेदपुर के सदर अस्पताल में बाइक चोरी करते एक युवक को सदर अस्पताल में तैनात गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने रंगे हाथों पकड़ लिया जहां उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पिछले कई दिनों से जमशेदपुर के सदर अस्पताल में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी इन घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसे लेकर सदर अस्पताल में तैनात गृह रक्षा वाहिनी के जवान लगातार अस्पताल परिसर में अपनी नजर बनाए हुए थे तभी आज 4 से 5 बाइक के ताले को तोड़कर चोरी के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दे रहे दीपक लोहार नाम के युवक को गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने धर दबोचा और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी देते हुए गृह रक्षा वाहिनी के जवान राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ाया है युवक लगातार अपना नाम और पता गलत बता रहा है उन्होंने बताया कि गिरोह बनाकर वे ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं पुलिस अगर युवक पर दबाव डालेगी तो इनके गिरोह का पता अवश्य चल जाएगाबाइट- राजेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *