Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का 23 मार्च को जमशेदपुर दौरा प्रस्तावित, प्रशासनिक तैयारियां तेज

माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का 23 मार्च को जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित है । माननीय केन्द्रीय मंत्री एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर का ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम तथा गोपाल मैदान में जनसभा में शामिल होंगे तथा कई अन्य विकास योजनाओं का भी शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे । एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक बनाया जाएगा ।

*उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने गोपाल मैदान का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

माननीय केन्द्रीय मंत्री के गोपाल मैदान में कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने उपायुक्त श्रीमती विजया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने गोपाल मैदान का निरीक्षण किया । मैदान में बन रहे पंडाल व स्टेज निर्माण के कार्यप्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए । केंद्रीय मंत्री के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है । विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल प्रतिनियुक्त किए गए हैं ।

*==============================*

*# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *