राजनगर प्रखंड में आज 11 योजनाओं का माननीया सांसद गीता कोड़ा ने शिलान्यास किये
राजनगर प्रखंड के बना पंचायत के अंतर्गत गांव टिपानटांड़ में सांसद फंड से रवि महतो के घर से नाला तक पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास माननीया सांसद गीता कोड़ा ने परंपरागत रीति रिवाज से पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। इसमें समाज कल्याण , शिक्षा , स्वास्थ्य और कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए जनहित में योजनाओं का शिलान्यास किया गया , यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो प्रखंड की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए उठाया गया,

इन योजनाओं को धरातल पर उतरने से ग्रामीण में काफी उत्साह एवं हर्ष है ग्रामीणों का कहना है कि संसद के रूप में गीता कोड़ा सदैव विकास के प्रति सचेत और समर्पित रहती है जनहित में उनके द्वारा लिए गए निर्णय के कारण ही सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी विकास की झलक दिख रही है ।सांसद गीता कोड़ा के साथ शिलान्यास से कार्यक्रम में पंचायत सदस्य मनोज कुमार महतो, भूतपूर्व जिला अध्यक्ष विशु हेम्ब्रम , मोती लाल गौड़, समीर मुर्मू , राजा राम सरदार ,वीर सिंह महतो, राकेश महतो , रुद्र प्रताप महतो एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
