Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा – चक्रधरपुर मार्ग में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत

चाईबासा: चाईबासा – चक्रधरपुर मार्ग में बाईहातु क्रशर प्लांट के पास मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क पर खड़े ट्रक से टाटा मैजिक सवारी गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सवारी गाड़ी के चीथड़े उड़ गए।

सवारी गाड़ी में सवार चालक सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से तीन लोगों की चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाईहातु गांव निवासी 35 वर्षीय सीनू पुरती सवारी गाड़ी को चल रहा था। जबकि लोटा गांव निवासी 35 वर्षीय गंगा जारिका, पासुहातु गांव निवासी 21 वर्षीय शिवराम हेंब्रम और 40 वर्षीय जगदीश हेंब्रम सवारी गाड़ी में बैठे हुए थे।

घायल हालत में सभी लोगों को सदर अस्पताल लाया गया। तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि जगदीश हेंब्रम की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जमशेदपुर रेफर कर दिया है। मृतकों के शवों का चाईबासा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *