Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राशन वितरण योजना में किसी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नही: डीएसओ

सरायकेला:जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नु कुमार मिश्रा ने खरसवा व कुचाई प्रखंड में जन वितरण प्रणाली कि दुकानदारों संघ बैठक किया. बैठक में डीएसओ मिश्रा ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए ससमय शत प्रतिशत लाभुकों को वितरित करने का निर्देश दिया।

बैठक में डीएसओ ने बीपीएल परिवार को मिलने वाली राशन के साथ चना दाल चीनी वितरण सहित सोना सोबरन योजना के तहत धोती साड़ी के लाभुकों को शत प्रतिशत वितरण करने का निर्देश दिया. बैठक में वितरण कार्य में 90% से कम वितरण करने वाले कुचाई के 17 व खरसावां के 14 राशन डीलरों को शो काज जारी किया गया. बैठक में डीएसओ ने कहा कि सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लाभुकों को समय पर मिले. बैठक में 90% से अधिक वितरण करने वाले डीलरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

डीएसओ ने कहा कि राशन वितरण योजना में किसी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी,को सूचना मिलने पर वैसे राशन डीलर पर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *