झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर मतगणना के समय कैसा होगा मौसम, हीट वेव से कब आएगी राहत?
झारखंड में चार जून को 14 सीटों के लिए मतगणना है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, वर्तमान में गर्मी से छुटकारा मिलने की उम्मीद नहीं है। राज्य में हीट वेव का प्रभाव सात जून तक रहेगा। इससे संताल जनजाति को कुछ राहत मिल सकती है।
रांची-झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर चार जून को वोटों की गिनती होगी। सुबह आठ बजे से ही काउंटिंग शुरू होगी। इस दौरान, झारखंड में वर्तमान में गर्मी से छुटकारा की कोई संभावना नहीं है, बल्कि अगले तीन-चार दिनों तक गर्मी बढ़ने की संभावना है। सात जून तक पूरे राज्य में हीट वेव का प्रभाव बना रहेगा, लेकिन संताल क्षेत्र में कुछ राहत की उम्मीद है। आठ जून के बाद थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन चार जून को गढ़वा, पलामू और चतरा में हीट वेव की स्थिति बन सकती है।

आठ जून के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद
मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि चार से सात जून तक राजधानी रांची का अधिकतम तापमान भी 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है. आठ जून के बाद कुछ राहत मिलने का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है.
हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चार जून को गढ़वा, पलामू और चतरा में हीट वेव की स्थिति बन सकती है. पांच और छह जून को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग जिले में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. सात जून को संताल और कोल्हान के कुछ हिस्सों को छोड़ पूरे राज्य में अलर्ट की स्थिति हो सकती है. यहां हीट वेव चल सकती है. तापमान 40 से पार हो सकता है.
तीन जिलों को छोड़ सभी जिलों का तापमान 40 से नीचे
लोगों को सोमवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. तीन जिलों (डालटनगंज, देवघर और गढ़वा) को छोड़ सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि नीचे रहा. सबसे अधिक तापमान गढ़वा का रहा. वहां का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेसि रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेसि रहा. राजधानी रांची में कई स्थानों पर छिटपुट बारिश भी हुई. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश गुमला में हुई. वहां 31 मिमी के आसपास बारिश हुई.

Counting of votes for 14 seats in Jharkhand is on June 4. According to the weather forecast, there is no hope of respite from the heat at present. The effect of heat wave in the state will last till June 7. This may provide some relief to the Santal tribe.
Counting of votes on 14 Lok Sabha seats of Ranchi-Jharkhand will take place on June 4. Counting will start from 8 am. During this time, there is no possibility of respite from the heat in Jharkhand at present, rather the heat is likely to increase for the next three-four days. The effect of heat wave will continue in the entire state till June 7, but some relief is expected in the Santal region. Some relief is expected after June 8, but heat wave conditions may occur in Garhwa, Palamu and Chatra on June 4.

Hope to get some relief after June 8
The Meteorological Center has predicted that from June 4 to 7, the maximum temperature in the capital Ranchi may be 40 to 42 degrees Celsius. Some relief is expected after June 8. The Meteorological Center has also issued an alert regarding this.
Yellow alert regarding heat wave
According to the Meteorological Center, heat wave conditions may occur in Garhwa, Palamu and Chatra on June 4. Yellow alert has been issued regarding heat wave in Garhwa, Palamu, Chatra, Latehar, Lohardaga, Ranchi, Ramgarh, Koderma, Hazaribagh districts on June 5 and 6. On June 7, there may be a situation of alert in the entire state except Santal and some parts of Kolhan. Heat wave can occur here. The temperature may exceed 40.

Temperature in all districts except three districts is below 40.
People got some respite from the heat on Monday. Except three districts (Daltonganj, Deoghar and Garhwa), the maximum temperature in all the districts remained below 30 degrees Celsius. Garhwa had the highest temperature. The maximum temperature there was 41.7 degrees Celsius. The maximum temperature of the capital Ranchi was 38.1 degrees Celsius. Sporadic rain also occurred at many places in the capital Ranchi. Gumla received maximum rainfall in the last 24 hours. It rained around 31 mm there.

