मौसी बाडी में प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए रोजाना भक्तों की उमड़ रही भारी भीड़

खरसावां के गुंडिचा मंदिर में प्रभु जगन्नाथ बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए रोजाना भक्तों की भीड़ उमड़ रही है सुबह और शाम प्रभु की आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं इसी दौरान तीनों विग्राही मैं श्रगार किया जा रहा है। 15 जुलाई को प्रभु जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर मौसी बाडी गुंडिचा मंदिर से अपने निवास स्थान श्री मंदिर के लिये रवाना होंगे।

भगवान जगन्नाथ पेड़ा , पीडा मंडा छेना पीडा, समेत खाजा एवं लड्डू फल में कटहल की भोग चढ़ाया जा रहा है भगवान जगन्नाथ का प्रसाद के लिए भी भक्त गुंडिचा मंदिर में जमा हो रहे हैं। रोजाना भंडारे का आयोजन कर लोगों में प्रसाद के रूप में खीर, खिचड़ी एवं सब्जी का भी वितरण किया जा रहा है।

