आइएएस अधिकारी छवि रंजन सहित कुछ अंचल अधिकारियों के यहां छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने आइएएस अधिकारी छवि रंजन सहित कुछ अंचल अधिकारियों और ज़मीन दलालो के ठिकानों पर छापा मारा है.
रांची : रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन के ठिकाने पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। सुबह से ही ईडी की छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम डीसी के अलावा कई अंचल अधिकारी और जमीन कारोबारियों के यहां भी छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम गुरुवार की सुबह आईएएस छवि रंजन समेत कई अन्य लोगों के ठिकाने पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि रांची के बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री मामले में ईडी यह कार्रवाई कर रही है। इससे पहले ईडी ने बीते पांच नवंबर 2022 को कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल व एक अन्य व्यवसायी विष्णु अग्रवाल, खरीद-बिक्री में शामिल प्रदीप बागची, दिलीप घोष सहित अन्य अधिकारियों से जुड़े दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी।

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम आईएएस छ
वि रंजन समेत अन्य लोगों के कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, हजारीबाग, कोलकाता और बिहार का गोपालगंज शामिल है। बता दें कि आईएएस छवि रंजन वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं।
The Enforcement Directorate (ED) has raided the locations of some circle officers and land brokers including IAS officer Chhavi Ranjan.
Ranchi: The ED team has raided the hideout of former DC Chhavi Ranjan of Ranchi. ED is conducting raids since morning. Apart from DC, the ED team is also raiding many zonal officers and land traders. According to the information, the ED team is conducting raids on Thursday morning after reaching the hideout of IAS Chhavi Ranjan and many others. It is being told that the ED is taking this action in connection with the sale and purchase of 4.55 acres of land occupied by the Army at Bariatu in Ranchi. Earlier, on November 5, 2022, the ED raided more than two dozen locations associated with Kolkata businessman Amit Agarwal and another businessman Vishnu Agarwal, Pradeep Bagchi, Dilip Ghosh and other officials involved in the purchase and sale.
According to the information, the ED team is raiding a total of 22 locations of IAS Chhavi Ranjan and others. Ranchi, Jamshedpur, Simdega, Hazaribagh, Kolkata and Gopalganj of Bihar are included. Please tell that IAS Chhavi Ranjan is currently posted as Director in Social Welfare Department.
