Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ईचागढ़ विधानसभा में हरेलाल बाबू के रूप में 37 साल बाद एक जनसेवक मिला : सुदेश कुमार महतो

● आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने रघुनाथपुर में कार्यालय का किया उद्घाटन

● सामानपुर में हुआ गंगानारायण सिंह का प्रतिमा अनावरण, बांधडीह में दी श्रद्धांजलि

नीमडीह/ चांडिल। पिछले 37 साल से ईचागढ़ विधानसभा में दूसरे क्षेत्रों के नेता प्रतिनिधित्व कर रहे हैं लेकिन अब समय और परिस्थिति यह बन गई हैं कि ईचागढ़ विधानसभा के जनता स्वयं अपना स्थानीय जनप्रतिनिधि चुनने के लिए तैयार खड़ी है। उक्त बातें आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा। मंगलवार को सुदेश कुमार महतो ने नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर में आजसू पार्टी के स्थायी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि 37 साल बाद ईचागढ़ विधानसभा हरेलाल बाबू के रूप में एक जनसेवक मिला है।

Advertising-

Advertising

ऐसे ही लोगों की राजनीति में जरूरत है जो सेवा को प्राथमिकता देते हैं। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आने वाले समय में आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ईचागढ़ विधानसभा का नेतृत्व करेंगे, संगठन में इसकी तैयारी चल रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में लूट खसोट की सरकार चल रही हैं, अराजकता का माहौल है। भ्रष्टाचार चरम सीमा लांग चुकी हैं, सरकारी बाबुओं को चढावा (रिश्वत) दिए बिना एक प्रमाण पत्र भी नहीं बन रहा है। स्थानीय नीति व नियोजन नीति को स्पष्ट करने के बजाय झारखंड मुक्ति मोर्चा इसे राजनीतिक प्लेटफार्म के रूप में उपयोग कर रही हैं। राज्य के युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रही हैं। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी को सरकार चलाने का अनुभव है, आजसू के आंदोलन से अलग झारखंड राज्य हासिल हुआ है, इसलिए हमें राज्य के भविष्य की चिंता है। झामुमो, कांग्रेस, राजद जैसे झारखंड विरोधी दलों को राज्य की चिंता नहीं है, क्योंकि जब अलग राज्य की लड़ाई लड़ी जा रही थी उस समय झामुमो ने आंदोलन को बेचने का काम और खरीदने वालों में कांग्रेस तथा राजद ही थे।

सुदेश कुमार महतो ने सामानपुर में किया गंगानारायण सिंह का प्रतिमा अनावरण, बांधडीह में दी श्रद्धांजलि

नीमडीह प्रखंड के सामानपुर में आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा शहीद गंगानारायण सिंह का आदमकद प्रतिमा स्थापित करवाया गया है। जहां गंगानारायण सिंह के जयंती अवसर पर आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डोमन सिंह मुंडा, पद्मश्री रामदयाल सिंह मुंडा के पुत्र गुंजल इकिर मुंडा आदि ने संयुक्त रूप से नवः स्थापित प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, शहीद गंगानारायण सिंह के जन्मभूमि नीमडीह प्रखंड के बांधडीह में भी सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में आजसू नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुदेश कुमार महतो ने बांधडीह के ग्रामीणों से गांव के समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, चांडिल प्रमुख अमला मुर्मु, रविशंकर मौर्या, जिलाध्यक्ष सचिन महतो, कन्हैया सिंह, बैद्यनाथ महतो, योगेंद्र नाथ महतो, गुरुपद महतो, भगीरथ दास, दुर्गा महतो, नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष दिगम्बर सिंह सरदार, अरुण महतो, गोपेश महतो, पदलोचन सिंह सरदार, शंभु सिंह सरदार, फणीभूषन सिंह सरदार, आस्तिक दास, लालमोहन गोराई, गुरुपद सोरेन, जीतू महतो, तुलसी महतो, पवित्र महतो, हरिनारायण सिंह सरदार, माधव सिंह मुंडा, भगत सिंह मुंडा, नंदन कुंज पात्र, सुलोचना प्रमाणिक, लक्ष्मी महतो, आलोमनी देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *