Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आईडीबीआई बैंक द्वारा टूइलाडूंगरी झंडा सिंह मध्य विद्यालय में दिया गया पंखा, अलमारी, कुर्सी एवं लाइट, इस तरह का सी एस आर कार्य आगे भी बैंक द्वारा होता रहेगा – शहीद परवेज़

जमशेदपुर (नविन प्रधान) : मानगो टूइलाडूंगरी झंडा सिंह मध्य विद्यालय में पंखा, अलमारी, कुर्सी, लाइट देने स्कूल पहुंचे बैंक कर्मी सरकारी प्राथमिक स्कूल में क्रमश: बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर दान में मिला है।

पंखा मिलने से विद्यार्थियों को गर्मी मे थोड़ी राहत मिलेगी व बैठक व्यवस्था में मदद मिलेगी। जमशेदपुर के आईडीबीआई बैंक शाखा के प्रबंधक व उनकी टीम ने मंगलवार को ये सामग्री स्कूल पहुंचकर सी एस आर द्वारा दिया गया सामान शिक्षक-विद्यार्थियों ने एक सादे समारोह के दौरान बैंक कर्मियों के इस सामाजिक सरोकार को लेकर हर्ष जताया।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक, शहीद परवेज़ (डि. जी. एम ) ब्रांच हेड बिस्टुपुर, पंकज कुमार मैनेजर, विनय श्रीवास्तव मैनेजर, जीफेंडुआ सिंह टी एस एम, अमित कुमार पाल टी एस एम, प्रभाकर प्रसाद, आर. एस. एम, आनंद प्रकाश के अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षक-विद्यार्थी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *