स्टाइल बाजार के पार्किंग क्षेत्र में अवैध पार्किंग से सुरक्षा कर्मियों की बढ़ी परेशानी

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर सतपथी सेंटर स्थित स्टाइल बाजार के पार्किंग में सब्जी खरीदने वाले और अन्य के अपनी मोटरसाइकिल पार्किंग से स्टाइल बाजार के सुरक्षाकर्मियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक पर खुले स्टाइल बाजार में खरीदारी करने वाले के साथ-साथ बाजार में सब्जी खरीदने वाले और अन्य कामों से आने वाले लोग भी स्टाइल बाजार के पार्किंग स्टैंड में अपनी मोटरसाइकिल पार्किंग कर रहे हैं।जिससे स्टाइल बाजार पार्किंग कर्मियों की काफी परेशानी बढ़ रही है । मना करने पर लोग कहते हैं पार्किंग है और जबरदस्ती गाड़ी खड़ा करने लगते हैं। इससे पार्किंग के देखरेख की जिम्मेदारी स्टाइल बाजार के कर्मियों की बढ़ती जा रही है।

