Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आजसू पार्टी के जिला कमेटी के महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

आजसू पार्टी के जिला कमेटी के महत्वपूर्ण बैठक सरायकेला परिसदन परिसर पर हुआ। कार्यकारी अध्यक्ष रामरतन महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में वर्ष 2025 के लिए पार्टी संगठन को मजबूत करने और जिले में पार्टी को उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही प्रखंड स्तर पर पार्टी के विस्तारीकरण को लेकर प्रभारी के नाम को घोषणा की गई।

कार्यकारी अध्यक्ष राम रतन महतो ने बताया कि खरसावां, कुचाई, खुटपानी और सरायकेला के प्रखंड एवं नगर कमिटी के विस्तार को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने के लिए जिला स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। बैठक में केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो भी उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रखंड स्तरीय विस्तारीकरण के लिए प्रभारी का मनोनयन इस प्रकार है :

खरसावां प्रखंड के लिए 23 जनवरी को बैठक रखी गई है, जिसका प्रभारी राम रतन महतो एवं दिनेश हांसदा को रखा गया है।

कुचाई प्रखंड में बैठक 27 जनवरी को रखा गया है जिसका दायित्व शिवकुमार, बसंत एवं अंगूर महतो को प्रभारी दिया गया है।

सरायकेला प्रखंड की बैठक 28 जनवरी को रखा गया है इसका प्रभारी दुर्गा चरण महतो एवं दिलीप महतो को सौंपा गया है।

खुटपानी प्रखंड की बैठक रखी गई है जिसका प्रभारी रूप सिंह मुंडा भोला और बसंत को सौंपा गया है।

जबकि सरायकेला नगर कमेटी की बैठक 4 फरवरी को रखी गई है। इस बैठक में बड़ी संख्या में आजसू पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *