खरसावां में आजसु पार्टी के प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
खरसावां के निरीक्षण भवन सभागार में आजसु पार्टी खरसावां प्रखंड समिति के एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रामरतन महतो एवं खरसावां विधानसभा प्रभारी संजय जारिका, प्रखंड प्रभारी सह केंद्रीय सदस्य परमेश्वर महतो, शंभू मंडल, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए सरायकेला खरसावां के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार नोकरी बाहर के लोगों को दे रही है हाल के दिनों में कनीय अभियंता का नियुक्ति पत्र दी गई 51लोगो को बारह लोग झारखंड के हैं और 39 लोग बाहर के हैं ये नीति है झारखंड सरकार का कार्यकाल में जितना नियुक्ति बाहर के लोगों को नौकरी दी गई। जिससे झारखंड के पढ़े लिखे नौजवान मर्माहत है। छात्र छात्राएं हक के लिए सड़क पर उतरते हैं तो झारखंड सरकार छात्रों पर लाठीचार्ज करवाती हैं।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सह खरसावां विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका ने कहा कि झारखंडी छात्र छात्राएं केवल और केवल फॉर्म भरेंगे और वोट देगे और झारखंड के महा गठबंधन सरकार बाहर के लोगों को सरकारी नौकरी देगा अपने आप को अलग राज्य के लिए आंदोलन करने वाली जेएमएम पार्टी सत्ता में रहकर नोकरी बेच रही है और वर्तमान झारखंड सरकार अपने। हक के लिए सड़क पर उतरने पर छात्रों पर लाठीचार्ज करवाती हैं।

बैठक में कार्तिक गोप ऋषि दास अन्नत कुमार मानकी मेल gandi kolay Munda अनिल डे कपिल महतो दुलु लेंका प्रेम महतो सूरज कुमार महतो आलोक प्रधान अन्नत बेहरा बाकेश्वर महतो आलोक डे करण नाग गुलाब सिंह मुंडा मुंडा हांसदा रमेश उरांव उपस्थित थे।
