श्री जगन्नाथ सेवा समिति, सरायकेला की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

विजयादशमी की पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति,सरायकेला का एक महत्वपूर्ण बैठक जगन्नाथ मंदिर में आयोजित किया गया।इस बैठक में सरायकेला जगन्नाथ सेवा समिति अगले सत्र के लिए नया कार्यकारिणी पुनर्गठन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से जगन्नाथ सेवा समिति के पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए अगले सत्र के लिए नया कार्यकारिणी पुनर्गठन किया गया।

श्री जगन्नाथ सेवा समिति में सरायकेला राजा श्री प्रताप आदित्य सिंहदेव स्थायी संरक्षक हैं। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पुनः श्री राजा सिंहदेव को जगन्नाथ सेवा समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया,उपाध्यक्ष पद पर श्री सुदीप पटनायक,श्री गणेश सत्पथी,श्री सानंद आचार्य,सचिव पद पर श्री पार्थसारथी दाश,सह सचिव पद पर श्री राजेश मिश्रा,श्री सुमित महापात्र,कोषाध्यक्ष पद पर श्री शंकर सत्पथी,सह कोषाध्यक्ष पद पर श्री दिपेश कुमार एवं श्री वीरेन्द्र महांति,महाप्रसाद एवं रसोई प्रबंधक के लिए श्री चिरंजीवी महापात्र एवं सह प्रबंधक श्री परशुराम कबी मनोनीत किए गए।

श्री जगन्नाथ सेवा समिति के कोर कमेटी मार्गदर्शक मंडली में श्री बादल दूबे,श्री चन्द्रशेखर कर,श्री सुधीर चन्द्र दाश,श्री सुशांत महापात्र एवं श्रीमती चित्रा पटनायक को मनोनीत किया गया।आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में जगन्नाथ सेवा समिति के श्री प्रशांत महापात्र,पंडित सानो आचार्य, श्री राजीव महापात्र, श्री गुड्डू मिश्रा, श्री मनबोध दारोगा, श्री राजा पटनायक, श्री अक्षय आचार्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

