Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर में युवक ने प्रेमिका के घर के पास बिजली के खंभे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका के घर के पास बिजली के खंभे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान बजरंग बरुआ (22) के रूप में हुई है, जो आशियाना बस्ती का रहने वाला था।

मामला आदित्यपुर स्थित सालडीह बस्ती का है. मिली जानकारी के अनुसार, युवक प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा था और नहीं मिलने पर उसने आत्महत्या कर ली. जहां मृतक की पहचान बजरंग बरुआ के रूप में हुआ है. मृतक आशियाना बस्ती का रहने वाला है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है।

वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है, आत्महत्या की वजह पता लगाया जा रहा है, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *