Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा में ग्रामीण मुंडा की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला के खूंटपानी प्रखंड के बासाहातु गांव के ग्रामीण मुंडा 32 वर्षीय मंजीत हाईबुरू की रविवार रात बासा गम्हरिया गांव के पास धारधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पान्ड्रासाली ओपी पुलिस को दी।

इधर सूचना मिलते ही पान्ड्रासाली ओपी प्रभारी मृणाल कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक बासाहातु गांव के ग्रामीण मुंडा मंजीत हाईबुरू रविवार की शाम दोपाई बाजार गया हुआ था, लेकिन रात में घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बासा गम्हारिया के समीप सड़क किनारे मुंडा मंजीत हाईबुरू का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ देखा।

ग्रामीण मुंडा की हत्या की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। साथ ही पश्चिमी सिंहभूम जिला के मानकी मुंडा संघ ने भी इस हत्या की घोर निंदा की है। पान्ड्रासाली ओपी प्रभारी मृणाल कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *