छोटा गम्हारिया में ग्राम प्रधान महासभा ने निर्मल महतो की 37वीं पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

छोटा गम्हारिया स्थित जिला कार्यालय में ग्राम प्रधान महासभा ने निर्मल महतो की 37वी पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाई, जिला अध्यक्ष श्री सूरजलाल महतो की अगवाई में मनाई गई। इस कार्य क्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष श्री बिशु हेंब्रम एवम केंद्रीय कोषाध्यक्ष डाक्टर धीरेन्द्र नाथ महतो उपस्थित थे।

इस अवसर पर विशु हेंब्रम ने कहा कि निर्मल महतो का बलिदान बेकार नहीं जायेगा, उनका अधुरा सपनो को ग्राम प्रधान महासभा पुरा करेगा, जल जंगल जमीन की रक्षा ग्रामप्रधान महासभा करेगी। श्री हेंब्रम ने कहा निर्मल महतो के बलिदान से ही आज झारखंड बना इनका बलिदान को झारखंड वासी युगो युगों तक तक याद रखेगी आज ऐसे वीर पुरुषो की आवश्कता है जो ग्राम प्रधान महासभा पुरा करेगी। जिला अध्यक्ष श्री सूरज लाल महतो ने कहा निर्मल महतो झारखंड वासियों को एकजुट करने के साथ साथ झारखड़ वासियों को न्याय दिलाने के लिए अलग राज्य बनाने के लिए एक जोरदार आंदोलन शुरू किया जो आज अलग राज्य बना।

निर्मल महतो हमेशा गरीब गुरबा को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष किया। इसलिए आज इनका बलिदान दिवस झारखंड ही नहीं बंगाल, उड़ीसा में भी मनाया जा रहा है। आज बड़ी दुःख की बात है ओ नही रहा उनका कमी महसूस हो रहा है। धन्यवाद ज्ञापन गम्हरिया प्रखण्ड अध्यक्ष श्री छुटूलाल सरदार ने दिया। आज के कार्य क्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय कोषाध्यक्ष डाक्टर धीरेन्द्र नाथ महतो, परमेश्वर टुडू, बुधराम हांसदा, उमेश कैबर्त, बासुदेव महतो, हाेपना सोरेन, दुलाल महतो, बैदानाथ महतो, बैदी महतो, बबलू महतो, मुटलू Mardi, जय गणेश सरदार आदि मौजूद रहे।

