खरसावां में भाजपाइयों ने मनाई भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

खरसावां भाजपा के विधानसभा स्तरीय कार्यालय में शुक्रवार को भाजपाइयों ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्यतिथि मनाया। भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मौके पर खरसावां पूर्व विधायक मंगल सिंह सीय ने कहा कि राष्ट्रवाद के प्रणीत विश्व पठल पर भारत का नाम बढ़ाने वाले जन नेता और भारत मां के महान सपूत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जो के कार्यकाल में झारखंड राज्य का गठन हुआ था वह एक महान नेता थे वह एक साहित्यकार थे वह लेखक थे आज हम सभी कार्यकर्ता उनके आदर्श पर चलने के लिए संकल्प लेते हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश सदस्य लाल सिंह सीय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जो देश के करोड़ कार्यकर्ताओं के प्रेरणादायक थे उनकी विचारों पर चलने वाली पार्टी जिसका उन्होंने बिजारीपण किया आज वह पार्टी बट वृक्ष को तरह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में शुमार है। देश उसे कभी नहीं भूल सकता है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया एवं नमन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मंगल सिंह सीय, अनुसूचित जनजाति प्रदेश सदस्य लाल सिंह सोय,नयन नायक, भाजपा जिला मंत्री विश्वजीत प्रधान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लादु राम हेंब्रम, प्रखंड महामंत्री परेश प्रधान, रविंद्र हाईवूरु, संतोष कुम्हार, अनिल डे, मो इस्लाम उर्फ लेदा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
