Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

शास्त्री नगर में हुए हिंसा के मामले में अधिवक्ता चंदन चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने का मामला गरमा गया – देखें वीडियो

https://youtu.be/jo3f9NfgC04

जमशेदपुर पुलिस द्वारा कदमा शास्त्री नगर में हुए हिंसा के मामले में अधिवक्ता चंदन चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने का मामला गरमा गया है. चंदन चौबे की गिरफ्तारी और उसे हथकड़ी लगाकर जेल भेजने के खिलाफ बुधवार की सुबह अधिवक्ताओं ने कोर्ट में हंगामा किया और कामकाज को भी बाधित कर दिया. अधिवक्ताओं का कहना था कि पुलिस द्वारा की गई इस तरह की कार्रवाई सरासर गलत है. अपराधियों और आम जनों के बीच कोई फर्क नहीं किया जा रहा है. आम अपराधी और अधिवक्ता के साथ एक तरह का ट्रीटमेंट किया जा रहा है. वकीलों ने कहा है कि अगर इस मामले में चंदन चतुर्वेदी को हथकड़ी लगाकर जेल भेजने वाले अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होती है तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. फिलहाल अधिवक्ताओं का हंगामा जारी है और कोर्ट में कामकाज बंद है. जमशेदपुर बार एसोसिएशन इस मामले में हाई लेवल मीटिंग की है. अधिवक्ता के साथ इस तरह की हुई बर्बरता के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय की है.

बता दें कि कदमा में रविवार की रात दो गुटों में हुई झड़प के मामले में पुलिस ने 24 घंटे हाजत में रखने के बाद विश्व हिंदू परिषद और गोरक्षा आंदोलन से जुड़े 7 युवकों समेत एक वकील चंदन चतुर्वेदी को मंगलवार की शाम जेल भेज दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *