खरसावां के पिताकलांग ग्राम प्रधान द्वारा फर्जी ग्राम सभा का विरोध करने पर गलत आरोप लगाकर की गई फर्जी शिकायत के आलोक में ग्राम सभा कर उपायुक्त को दिया गया आवेदन



खरसावां प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पिताकलाग, पंचायत तेलाईडीह के ग्राम प्रधान शैलेंद्र प्रधान ने बताया कि कुछ पूर्व निज ग्राम निवासी कुछ लोगों द्वारा जहेरा स्थान को चारदीवारी निर्माण हेतु गलत ढंग से लाभुक समिति का गठन कर सदस्यों का चयन करने का दबाव किया गया था परंतु मैं गलत काम करने से इनकार कर दिया।

बताया जाता है कि अपनी मशा में सफल नहीं होने पर ग्राम प्रधान पर गलत आरोप लगाकर हटाने की शिकायत की गई है। ग्राम प्रधान शैलेंद्र ने कहा कि इन सभी विषयों पर जिला सरायकेला खरसावां के उपायुक्त जो को लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई करने की मांग किया गया है।

