भीषण गर्मी को देखते हुए समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता डॉ अनिल कुमार के द्वारा शीतल पेय लस्सी और गमछा का किया गया वितरण

समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता डॉ अनिल कुमार के द्वारा मोराबादी में ग्रामीण क्षेत्र से रांची शहर में काम करने आने वाले श्रमिक भाई-बहनों के बीच भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल पेय लस्सी और गमछा का वितरण किया. लगभग 500 श्रमिकों के बीच यह वितरण किया गया 7 दिनों से रांची के विभिन्न जगहों पर यह कार्यक्रम डॉक्टर अनिल राम खुद से कर रहे थे इसका समापन आज मोराबादी में किया गया उन्होंने श्रमिकों को अपना नंबर दिया और बेझिझक किसी भी जरूरत होने पर फोन करने को कहा।

