Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के शांतिकुंज में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सरायकेला। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के शांतिकुंज में नूतन अभिभावकों के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष रमानाथ आचार्य, प्रधानाचार्य पार्थसारथी आचार्य, उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति एवं आगंतुक अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वंदना के उपरांत प्रधानाचार्य ने अक्षय तृतीया और वीर कुंवर सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए विद्यालय के संचालन एवं विद्यालय के सफरनामा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बच्चों के लिए आप हमसे उम्मीद रखते हैं, उसी तरह से हमारा भी आपसे कुछ आशाएं और अपेक्षाएं होती हैं। हम छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के क्रम में शारीरिक, प्राणिक, मानसिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक एवं नैतिक विकास के माध्यम से शिक्षा प्रदान करते हैं। छात्र-छात्राओं के शिक्षा में आप सभी का भी विशेष योगदान होता है। आपके सहयोग के बिना हमारी शिक्षा संभव नहीं है। हमारे बीच अच्छे संबंध एवं सहयोग बहुत जरूरी है। समय पर बच्चों को विद्यालय भेजना, घर का बना हुआ जलपान, समुचित रूप से किताब कॉपी, पठन सामग्री उपलब्ध कराना, दैनिक रूप से पठन-पाठन की जांच करना आदि मुख्य रूप से शामिल है। मोबाइल छात्र-छात्राओं के विकास में बहुत बड़ा बाधक है। बच्चों को मोबाइल से दूर रखना अभिभावकों की अपनी जिम्मेदारी होनी चाहिए। इसके अलावा प्रधानाचार्य ने नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में भी अभिभावकों को जानकारी दी और कहा कि जिस पेड़ का जड़ जमीन के अंदर जितना अधिक गहराई में जाता है, वह आंधी और तूफान का मुकाबला उतना ही कड़ाई के साथ कर सकता है। ठीक वैसे ही जिस बच्चे में जितना अधिक संस्कार और सदाचार होता है, वह अपने दैनिक जीवन में उतना ही प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है। विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष रमानाथ आचार्य ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देना और उनका भविष्य निर्माण करना हमारे उद्देश्य होने चाहिए। ज्ञान केवल जीविका उपार्जन का उद्देश्य नहीं होने चाहिए। बच्चों का सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य हो। यही विद्या भारती का भी लक्ष्य है। इसके अलावा विद्यालय संचालन से संबंधित विषयों के बारे में विस्तार से बताए। हमारा उद्देश्य समाज सेवा और जन जागरण हैं, महापुरुषों के जीवन चरित्र, ऋषि मुनियों के आचरण और व्यवहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। बच्चे अगर संस्कार युक्त शिक्षा पाते हैं, तो समाज में जिस तरह की परेशानियां उत्पन्न होती है, उससे काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। जिस प्रकार से हमारे शिक्षक शिक्षिकाएं आपका सहयोग करते हैं, हम भी उम्मीद करते हैं कि आप भी हमारे शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग करेंगे। तभी जाकर विद्यालय का विकास संभव होगा। शिक्षिका आशा ने शिशु वाटिका के बारह शैक्षणिक व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इसका क्रियान्वयन किस संबंध में उन्होंने अच्छी तरह से अभिभावकों को बताए। अभिभावकों को नन्ही दुनिया प्रदर्शनी का भ्रमण भी करवाया गया। मंच संचालन उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति ने किया। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। इस अवसर पर काफी संख्या में अभिभावक और सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Seraikela. A felicitation ceremony was organized for new parents at Shantikunj of Saraswati Shishu Mandir High School, Seraikela. School Management Committee Chairman Ramanath Acharya, Principal Parthasarathy Acharya, Deputy Principal Tushar Kant husband and visiting guests inaugurated the program by lighting the lamp. After Vandana, on the occasion of Akshaya Tritiya and Veer Kunwar Singh’s birth anniversary, the Principal congratulated all the parents present in the program and told in detail about the operation of the school and the journey of the school. He said that the way you expect from us for the children, in the same way we also have some hopes and expectations from you. We impart education through physical, vital, mental, intellectual, spiritual and moral development in the order of all round development of the students. All of you also have a special contribution in the education of the students. Our education is not possible without your cooperation. Good relations and cooperation between us is very important. Sending children to school on time, providing homemade refreshments, proper book copy, reading material, daily checking of reading and reading, etc. are mainly included. Mobile is a big hindrance in the development of students. It should be the responsibility of the parents to keep their children away from mobile. Apart from this, the Principal also informed the parents about the new education policy 2020 and said that the deeper the root of the tree goes inside the ground, the stronger it can fight against storms and storms. In the same way, the more culture and virtue a child has, the more he moves forward on the path of progress in his daily life. President of School Management Committee, Ramanath Acharya said that our aim should be to provide good education to the children and build their future. Knowledge should not be the only aim of earning livelihood. All round development of children should be our goal. This is also the aim of Vidya Bharti. Apart from this, tell in detail about the subjects related to school operations. Our aim is social service and public awareness,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *