Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

IND vs ENG Women’s Test Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 347 रन से धोया, दर्ज की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

IND vs ENG Women’s Test Match: 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को 347 रनों से बड़े अंतर से हरा दिया. मेजबान टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 479 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में इंग्लैंड के सभी बल्लेबाज 131 रनों पर ही पवेलियन लौट गए. पहली पारी में भी इंग्लैंड की टीम मात्र 136 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिलाओं ने पहली बार अपने घर में टेस्ट मैच जीता है.

दीप्ति शर्मा को मिला ‘POTM’

इस मैच में टीम इंडिया की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दोनों ही पारियों में कमाल का प्रदर्शन हुए 87 रन बनाए और 9 विकेट भी झटके. इस मैच विनिंग प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा ने 67 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 10 चौके और 1 छक्का भी निकला. वहीं, गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 5 विकेट हॉल अपने नाम किया. दूसरी पारी में भी वह 4 विकेट लेने में कामयाब रहीं. वहीं, बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 20 रन बनाए थे.

 

IND vs ENG Women’s Test Match: Indian women’s cricket team defeated England by 347 runs, recorded the biggest win in Test history

The only test match was played between the Indian women’s cricket team and the England women’s team at the DY Patil Stadium in Mumbai. Under the captaincy of Harmanpreet Kaur, India defeated England by a huge margin of 347 runs. The host team had given England a target of 479 runs to win. In response, all the England batsmen returned to the pavilion on 131 runs. Even in the first innings, the England team was all out for only 136 runs. Indian women have won a Test match against England for the first time at home.

 

Deepti Sharma got ‘POTM’

In this match, Team India’s all-rounder Deepti Sharma performed brilliantly in both the innings, scoring 87 runs and also took 9 wickets. He was chosen Player of the Match for this match-winning performance. Batting in the first innings, Deepti Sharma played a brilliant half-century of 67 runs. In this innings, 10 fours and 1 six also came from his bat. While bowling, he took 5 wickets in his name. She managed to take 4 wickets in the second innings also. While batting, he had scored 20 runs.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *