Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

वानखेड़े में भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों से हराकर, 4-1 से जीती 5 मैचों की टी20 सीरीज

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को वानखेड़े के मैदान पर 150 रनों से मात देकर 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया. मुंबई में जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा, जिन्होंने बल्ले से 135 रन की आतिशी पारी खेलने के अलावा दो विकेट भी चटकाए।

जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.अभिषेक शर्मा ने उनके इस फैसले को गलत साबित करते हुए शानदार शतक ठोका. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 247 रन बनाने के बाद इंग्लैंड की पारी को 10.3 ओवर में 97 रन पर खत्म कर दिया।

इंग्लैंड की ओर से फिल साल्ट ने 23 गेंद में 55 रन की पारी खेली, लेकिन टीम का कोई अन्य बल्लेबाज बड़ा योगदान देने में नाकाम रहा. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *