भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी! Sensex 73,872 अंक के ऑल टाइम हाई लेवल पर
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चौथे ट्रेडिंग सेशन में तेजी दर्ज की गई जिससे बीएसई सेंसेक्स 73,872 अंक के ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (BSE Sensex today) 100 अंक की बढ़त के साथ 73,903.09 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 74 हजार के बेहद नजदीक आते हुए 73,990.13 अंक के लेवल तक गया।

अंत में सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत या 66.14 अंक की बढ़त के साथ 73,872.29 के ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 15 कंपनियों के शेयर हरे जबकि 15 के ही शेयर लाल निशान में बंद हुए।
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.12 अंक या 27.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,405.60 अंक लेवल पर बंद हुआ। निफ़्टी की 25 कंपनियों के शेयर हरे और 25 के रेड निशान में बंद हुए।
Indian stock market rises for the fourth consecutive day! Sensex at all time high level of 73,872 points
