आगामी 24 फ़रवरी 2024 को माननीय मुख्यमंत्री के प्रतावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उप विकास आयुक्त द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण
आगामी 24 फ़रवरी 2024 को सरायकेला टाउन हाल एवं गम्हरिया में प्रस्तावित शिलान्यास उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारीयों को लेकर उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बारतियार नें वरीय पदाधिकारियों के साथ टाउन हॉल सरायकेला एवं गम्हरिया में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण कर तैयारीयों का जायजा लिया।

इस क्रम में कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं चलन्त शौचालय, मेडिकल टीम की उपस्थिति तथा आदी को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को निदेशित किया।मौके पर अपर उपायुक्त श्री रविन्द्र गागराई, जिला नियोजन पदाधिकारी सह गोपनीय प्रभारी श्री रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह, जिला नजारात उप समहर्ता एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।
