Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अशोका इंटरनेशनल स्कूल में हुआ इंटर हाउस कंपटीशन

खरसावां- खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक कार्यक्रमों के अंतर्गत इंटर हाउस कंपटीशन का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का प्रकरण कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक पर्यावरण अनुकूल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कक्षा 1 से 2 तक मुखौटा (मास्क) निर्माण प्रतियोगिता, कक्षा 3 से 5 तक दीया सजावट प्रतियोगिता, तथा कक्षा 6 से 10 तक सम्मुचित चित्र (कोलाज) प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक कक्षा के हाउस के छात्रों के आधार पर किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. विद्यालय के छोटे बच्चों ने काफी सुंदर एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले फैंसी ड्रेस बनाए. इस प्रतियोगिता में काफी सुंदर एवं आकर्षक दीयों को सजाया गया तथा मनमोहक मुखौटों का भी निर्माण किया गया. सम्मुचित चित्र प्रतियोगिता का प्रकरण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के ऊपर था जिसमें छात्र छात्राओं ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की महानता को चित्रों के माध्यम से उकेरा. कार्यक्रम का संचालन कक्षा शिक्षकों द्वारा किया गया, इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान द्वारा प्रतियोगिता का निरीक्षण किया तथा छात्र छात्राओं के प्रयास की सराहना की. इस अवसर पर शोभा कुमारी, शांति रानी, अंजलि एक्का, शबनम गोडसोरा, नीलम बाउरी, प्रियरंजन, कृष्ण चंद्र महतो, मदन लाल जेराय, ओम कुमार प्रजापति, सारिका कुमारी, सौरभ दुबे आदि उपस्थित रहे।

Kharsawan- Inter house competition was organized under the annual programs at Ashoka International School, Kharsawan. The theme of this competition is eco-friendly fancy dress competition for classes Nursery to UKG, mask making competition for classes 1 to 2, Diya decoration competition for classes 3 to 5, and appropriate picture (collage) competition for classes 6 to 10. It was done on the basis of house students of each class in which students participated enthusiastically. The small children of the school made very beautiful and fancy dresses giving the message of environmental protection. In this competition, very beautiful and attractive lamps were decorated and attractive masks were also made. The episode of the appropriate painting competition was on the fighters of the Indian freedom struggle, in which the students depicted the greatness of the Indian freedom fighters through pictures. The program was conducted by the class teachers, on this occasion the director of the school Satyanarayan Pradhan inspected the competition and appreciated the efforts of the students. Shobha Kumari, Shanti Rani, Anjali Ekka, Shabnam Godsora, Neelam Bauri, Priyaranjan, Krishna Chandra Mahato, Madan Lal Jerai, Om Kumar Prajapati, Sarika Kumari, Saurabh Dubey etc were present on this occasion.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *