राजनगर सीएचसी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रम ने कहा नर्सें किसी सुपर हीरो से कम नहीं
राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम एवं सीनियर डॉक्टर मनोरमा सिद्देश ने नर्सों के साथ संयुक्त रूप से केक काटकर नर्स डे मनाया. इस दौरान सभी ने एक दूसरे केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं.

डॉक्टर हेम्ब्रम एवं डॉ. सिद्देश ने नर्सों को गुलाब फूल भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर नर्सों को सम्बोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रम ने बताया कि अन्तराष्ट्रीय नर्स दिवस महान नर्स फ्लोरेंस नाइटेंगल की जयंती पर मनाया जाता है. फ्लोरेंस नाइटेंगल समस्त विश्व भर की नर्सों की प्रेरणास्रोत हैं. डॉ. हेम्ब्रम ने कहा अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस दुनिया भर में नर्सों के अथक परिश्रम को सम्मानित करने और पहचानने का दिन है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर तो सिर्फ मरीज की बीमारी को पहचान कर उनकी इलाज का निर्देश देता है, बाकी सारा काम नर्स ही करती हैं. नर्स के बिना डॉ. सारा काम कर ही नहीं सकता है. नर्से बीमार और घायलों को शारीरिक और मानसिक राहत प्रदान करने के लिए अपना समय और ऊर्जा समर्पित करते हैं. यह दिन हमारे लिए नर्सों कि कड़ी मेहनत, लंबे घंटों और भावनात्मक दबाव को स्वीकार करने का एक अवसर है जो हर नर्स के जीवन का हिस्सा है. हमारी नर्सें किसी सुपरहीरो से कम नहीं हैं. उन्होंने नर्सों की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि आपका व्हाइट एफ्रॉन ही आपको अन्य पेशे से अलग रखती है. आपका यह कभी नहीं सोचते हैं कि सिर्फ आठ घण्टा ड्यूटी कर घर जाना है, आपका काम सेवा का काम है. आठ घण्टे ड्यूटी वाली नहीं. कोरोना काल में आपकी सेवा को दुनिया ने देखा है. इस दौरान बीपीएम पंकज कुमार, शिववचन सहाय, नर्स काजल किरण हांसदा, पूनम तिग्गा, पार्वती मार्डी, सुनीता भेंगरा, आरती महतो, सूराजमुनी मुर्मू, सावित्री उग्रसाण्डी, सीमा कुमारी, योगिता कुमारी, ललिता कुमारी, सारो मुर्मू, दुलारी हांसदा, निरसो मुर्मू, शिवानी बोयपाई, संचिता निताई, संता कुमारी, वीणापाणी महतो, गीता दास, मूनू महतो, त्रिभुवन कंडेयांग आदि उपस्थित थे.

International Nurses Day was celebrated at Rajnagar Community Health Center on Friday. On this occasion, Medical Officer in-charge Dr. Jagannath Hembram and Senior Dr. Manorama Siddesh celebrated Nurses Day by cutting a cake jointly with the nurses. During this everyone congratulated each other by feeding them cake.
Dr. Hembram and Dr. Siddesh honored the nurses by presenting them with roses. Addressing the nurses on this occasion, Medical Officer in-charge Dr. Jagannath Hembram told that International Nurses Day is celebrated on the birth anniversary of great nurse Florence Nightingale. Florence Nightingale is an inspiration to nurses all over the world. Dr. Hembram said International Nurses Day is a day to honor and recognize the tireless work of nurses around the world. He said that the doctor only identifies the disease of the patient and gives instructions for his treatment, rest of the work is done by the nurse. Without the nurse, the doctor cannot do all the work. Nurses devote their time and energy to providing physical and mental relief to the sick and injured. This day is an opportunity for us nurses to acknowledge the hard work, long hours and emotional pressure that is a part of every nurse’s life. Our nurses are no less than a superhero. Encouraging the nurses, he said that your White Efron is what sets you apart from other professions. You never think that you have to go home after doing only eight hours of duty, your work is a work of service. Not for eight hours duty. The world has seen your service during the Corona period. During this BPM Pankaj Kumar, Shivvachan Sahay, Nurse Kajal Kiran Hansda, Poonam Tigga, Parvati Mardi, Sunita Bhengra, Aarti Mahato, Surajmuni Murmu, Savitri Ugrasandi, Seema Kumari, Yogita Kumari, Lalita Kumari, Saro Murmu, Dulari Hansda, Nirso Murmu, Shivani Boypai, Sanchita Nitai, Santa Kumari, Veenapani Mahato, Geeta Das, Moonu Mahato, Tribhuvan Kandeyang etc were present.
