Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत खुंटपानी प्रखंण्ड के मौजा बच्चोमहातु में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस का आयोजन संपन्न

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत खुंटपानी प्रखंण्ड के मौजा बच्चोमहातु में एकजुट संस्था और सभी समुदायों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया मुख्य अतिथि झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति JBKSS/JLKM के केंद्रीय संगठन सचिव सह खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सिद्धार्थ पाडेया,खुंटपानी प्रखण्ड प्रमुख ने सभी ग्रामीणों का संबोधित करते हुए कहा अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस आदिवासी समाज एकता का प्रतीक बनाने के लिए मनाया जाता है।

आदिवासी अपने समाज अपनी परंपरा अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए यह दिवस मुख्य रूप से मनाया जाता है प्रमुख ने सभी ग्रामीण को अपने समाज को बचाए रखने के लिए अपील किया जल जंगल जमीन को बचाए रखने के लिए आदिवासी समाज को जागरूक किया। आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को और सशक्त बनाने के लिए आज 9 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व आदिवासी दिवस की घोषित किया था।

आज का यह दिन दुनिया भर के करीब 90 से अधिक देशों में निवास करने वाले जनजाति आदिवासियों को समर्पित है, जिसका मुख्य उद्देश्य आदिवासियों के अधिकारों और अस्तित्व के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना है।यह दिन हमारे योगदान और उनके अधिकारों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है क्योंकि आदिवासी समुदाय को वैश्विक बादी के सबसे कमजोर वर्गों में से एक माना जाता है।

2024 में विश्व के स्वदेशी लोगों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस का विषय है ” स्वैच्छिक अलगाव और प्रारंभिक संपर्क में स्वदेशी लोगों के अधिकारों की रक्षा करना। ” यह विषय उन स्वदेशी समूहों के अधिकारों और जरूरतों पर केंद्रित है जिन्होंने बाकी समाज से अलग रहना चुना है। मौके पर एकजुट संस्था के सभी सदस्य गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *