Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: श्रीनगर में बारिश के बीच पीएम मोदी ने किया योग, ली सेल्फी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: कश्मीर में बारिश के बीच पीएम मोदी ने योगाभ्यास किया। इसके बाद उन्होंने कुछ सेल्फी लीं और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: कश्मीर में शुक्रवार तड़के हुई बारिश के कारण कई कार्यक्रम बाधित हो गए, जिसमें डल झील के किनारे आयोजित मुख्य समारोह भी शामिल था। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में योग किया। योग के बाद ली गई सेल्फी को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया। समारोह सुबह साढ़े छह बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण इसमें देरी हुई।

AD

पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

1)अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में योग करने वालों की संख्या और इसके प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें योग और साधना की भूमि कश्मीर में आकर खुशी हो रही है और उन्होंने श्रीनगर में योग से मिलने वाली शक्ति को महसूस किया।

2)प्रधानमंत्री ने कहा कि योग से नए अवसर पैदा हो रहे हैं और यह केवल विद्या ही नहीं बल्कि विज्ञान भी है। उन्होंने याद दिलाया कि 2014 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, जिसे 177 देशों का समर्थन मिला था। उन्होंने कहा कि अब वे जहां भी जाते हैं, वैश्विक नेता योग की बातें करते हैं और पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या बढ़ रही है।

3)श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में पीएम मोदी ने योग सत्र के प्रतिभागियों का अभिवादन किया और उनके साथ सेल्फी भी ली।

AD

पीएम मोदी की पहल पर शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का ऐलान किया था. दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) का योग दिवस प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर आया था जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया था.

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने किन-किन स्थानों पर योग किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2015 से हर साल योग दिवस समारोह का नेतृत्व करते आ रहे हैं। इस बार उन्होंने योग के लिए जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर को चुना। इससे पहले उन्होंने दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय सहित विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों पर योग दिवस समारोहों का नेतृत्व किया है।

International Yoga Day: PM Modi practiced yoga amid rain in Kashmir. After this he took some selfies and shared them on social media platform X.

International Yoga Day: Rainfall in Kashmir early Friday disrupted several events, including the main event held on the banks of Dal Lake. Prime Minister Modi did yoga at Sher-e-Kashmir International Conference Center (SKICC) in Srinagar. PM Modi shared the selfie taken after yoga on social media. The ceremony was to begin at 6:30 am, but it was delayed due to rain.

AD

Special points of PM Modi’s address

1) Addressing the program of International Yoga Day, PM Modi said that the number of people doing yoga in the world and the attraction towards it is continuously increasing. On the 10th International Yoga Day, he urged everyone to make yoga a part of their daily life. PM Modi said that he is happy to come to Kashmir, the land of yoga and meditation, and he felt the power that yoga provides in Srinagar.

2)The Prime Minister said that new opportunities are being created through Yoga and it is not only an education but also a science. He reminded that in 2014 he had proposed International Yoga Day in the United Nations, which got the support of 177 countries. He said that now wherever they go, global leaders talk about yoga and the number of people doing yoga is increasing all over the world.

3)PM Modi greeted the participants of the yoga session at Sher-e-Kashmir International Conference Center (SKICC) in Srinagar and also took a selfie with them.

International Yoga Day started on the initiative of PM Modi

AD

On the initiative of Prime Minister Modi, the United Nations General Assembly had announced in December 2014 to celebrate International Yoga Day on 21 June every year. In December 2014, the Yoga Day resolution of the United Nations General Assembly (UNGA) came on the initiative of Prime Minister Modi, which was passed unanimously.

At which places did Prime Minister Modi do yoga before this?

Prime Minister Narendra Modi has been leading the Yoga Day celebrations every year since 2015. This time he chose Srinagar, the capital of Jammu and Kashmir, for yoga. Earlier he has led Yoga Day celebrations at various prestigious places including Delhi, Chandigarh, Dehradun, Ranchi, Lucknow, Mysore and the United Nations Headquarters in New York.

AD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *