बताया जाता है कि मोटरसाइकिल औऱ सोने की चेन के लिए कर महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था. मामला सरायकेला जिले के कपाली ओपी अंतर्गत पारडीह केला बगान का है.
आदित्यपूर : शादी के चार महीने बाद ही महिला की मौत हो गई है. ससुराल पक्ष के लोगों ने पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है.

बताया जाता है कि मोटरसाइकिल औऱ सोने की चेन के लिए कर महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था. मामला सरायकेला जिले के कपाली ओपी अंतर्गत पारडीह केला बगान का है. वहां की रहने वाली शुभम कुमारी उर्फ नेहा (27 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थिति में 1 दिन पूर्व मौत हो हुई है. जानकारी के अनुसार मृत महिला शुभम कुमारी बिहार के गया जिला अंतर्गत मंगलागौरी की रहने वाली है. मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने नेहा के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतक के भाई आशुतोष कुमार के बताया है कि गत 21 जनवरी 2024 को बहन की शादी पारडीह केला बगान के पास रहने वाले दीपक कुमार से हुई थी. दीपक का फल का कारोबार है. शादी में लाखों रुपये खर्च हुये थे. शादी मानगो हनुमान मंदिर में हुआ था. शादी के बाद से ही मोटरसाइकिल के अलावा चेन व अन्य सामान की लगातार मांग की जा रही थी. जिसके बाद शुक्रवार दोपहर ससुराल वालों ने महिला को तमोलिया ब्रह्मानंद अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया.साथ ही महिला के साथ मारपीट भी किया जा रहा था. शुक्रवार दोपहर 12:45 पर आशुतोष कुमार की बात छोटी बहन यहां से हुई थी इस बीच 2 घंटे बाद पति दीपक ने फोन कर बताया कि नेहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आशुतोष के अनुसार बहन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि ससुरालवालों ने दहेज के लिये उसकी हत्या की है. पुलिस नामले की जांच कर दीपक व उसके घरवालों के खिलाफ कार्रवाई करे. घटना के बाद देर रात मृतका के परिजन कपाली ओपी पहुंचे हैं.

Adityapur: Woman has died just four months after marriage. The in-laws, including the husband, have accused the in-laws of murder. It is said that the woman was being harassed for the motorcycle and gold chain. The matter pertains to Pardih banana plantation under Kapali OP of Seraikela district. Shubham Kumari alias Neha (27 years), resident of that place, died a day ago under suspicious circumstances. According to the information, the deceased woman Shubham Kumari is a resident of Mangalaguri under Gaya district of Bihar. People from the maternal side of the deceased have accused Neha’s in-laws of murder. Deceased’s brother Ashutosh Kumar has told that on January 21, 2024, his sister was married to Deepak Kumar, who lived near Pardih banana plantation. Deepak has a fruit business. Lakhs of rupees were spent on the wedding. The marriage took place in Mango Hanuman Temple. After the marriage, apart from the motorcycle, there was a continuous demand for chains and other items. After which on Friday afternoon the in-laws took the woman to Tamoliya Brahmanand Hospital. Where the doctor declared the woman dead during treatment, the woman was also being beaten. On Friday afternoon at 12:45, Ashutosh Kumar’s younger sister had talked to him, meanwhile after 2 hours her husband Deepak called and informed that Neha had committed suicide by hanging herself. According to Ashutosh, the sister did not commit suicide, but her in-laws murdered her for dowry. Police should investigate the incident and take action against Deepak and his family. After the incident, the relatives of the deceased reached Kapali OP late in the night.

