हरिभंजा में 108 कलश पानी से जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा व सुदर्शन ने किया स्नान
मंदिरों में खरसावां के प्रमुख हरिभंजा ने प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा और सुदर्शन को सिंहासन से स्नानमंडप तक सभी रश्मों को पूरा किया। प्रभु जगन्नाथ को 35 कलश, बलभद्र को 42 कलश, सुभद्रा को 20 कलश और सुदर्शन को 11 कलश पानी से स्नान कराया गया। इसके अलावा अगुरु, चंदन, गाय का घी, दुघ, दही, मधु, हल्दी आदि का लेप भी लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित प्रदीप कुमार दाश, भरत त्रिपाठी, जमीनदार विद्या विनोद सिंहदेव, संजय सिंहदेव, राजेश सिंहदेव, राणा सिंहदेव, जगन्नाथ त्रिपाठी, शचिंद्र कुमार दाश, मोहित दाश, धनंजय सिंहदेव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। पंडित प्रदीप कुमार दाश के अनुसार, इतने अधिक स्नान से प्रभु बीमार हो गए हैं और उन्हें मंदिर के आश्रम में रखा गया है। अब 15 दिनों तक प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का इलाज अलग-अलग तरह की जड़ी-बूटी से किया जाएगा। इस अवधि में किसी को भी प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का दर्शन नहीं होंगे। 7 जुलाई को नेत्र उत्सव के अवसर पर प्रभु नए रूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे, और उसी दिन वार्षिक रथ यात्रा भी आयोजित की जाएगी।

In the temples, Haribhanja, the chief of Kharsawan, performed all the rituals from the throne to the Snanmandap for Lord Jagannath, Balabhadra, Goddess Subhadra and Sudarshan. Lord Jagannath was bathed with 35 kalash, Balabhadra with 42 kalash, Subhadra with 20 kalash and Sudarshan with 11 kalash water. Apart from this, paste of Aguru, sandalwood, cow’s ghee, milk, curd, honey, turmeric etc. was also applied. On this occasion, a large number of devotees including Pandit Pradeep Kumar Dash, Bharat Tripathi, Zamindar Vidya Vinod Singhdev, Sanjay Singhdev, Rajesh Singhdev, Rana Singhdev, Jagannath Tripathi, Shachindra Kumar Dash, Mohit Dash, Dhananjay Singhdev were present. According to Pandit Pradeep Kumar Dash, Prabhu has become ill due to so many baths and has been kept in the ashram of the temple. Now Lord Jagannath, Balabhadra and Subhadra will be treated with different types of herbs for 15 days. During this period no one will have darshan of Lord Jagannath, Balabhadra and Subhadra. On the occasion of Netra Utsav on July 7, the Lord will appear to His devotees in a new form, and the annual Rath Yatra will also be organized on the same day.

