चाईबासा मंडल कारा के जेलर अजय कुमार प्रजापति को जान से मारने की धमकी
चाईबासा मंडल कारा के जेलर अजय कुमार प्रजापति को जान से मारने की धमकी दी गई है. सदर थाना चाईबासा में जेलर ने मामला दर्ज कराया है. इसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि धमकी पलामू के गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के ग्रुप ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए दी है. मैसेज में परिवार सहित सभी लोगों को जान से मारने की धमकी गैंगस्टर के ग्रुप ने दी है.एक मई को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए जेलर को जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी किन कारणों से दी गई है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. पलामू का गैंगस्टर सुजीत सिन्हा चाईबासा के मंडल कारा में बंद है. अपनी हरकतों के कारण ही पिछले दो सालों में इसे कई बार अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया जा चुका है. वह जिस जेल में रहता है, वहां अपनी सत्ता चलाने की कोशिश करता है. प्रशासनिक कारणों से ही जुलाई 2022 में उसे चाईबासा मंडल कारा में शिफ्ट किया गया था. यहां भी सुजीत सिन्हा की ओर से उसके गुर्गों ने अपनी हरकतें शुरू कर दी हैं.

Jailor of Chaibasa Mandal Jail Ajay Kumar Prajapati has been threatened with death. The jailer has registered a case in Sadar police station Chaibasa. After this the police have increased their security. Sadar police station in-charge Praveen Kumar said that the threat was given by the group of Palamu’s gangster Sujit Sinha through WhatsApp message. In the message, the gangster’s group has threatened to kill everyone including the family. On May 1, the jailer has been threatened with death through a WhatsApp message. For what reasons the threat has been given, it has not been disclosed yet. Palamu’s gangster Sujit Sinha is lodged in Chaibasa’s Mandal Jail. Due to his antics, he has been shifted to different jails several times in the last two years. He tries to run his power in the jail where he lives. He was shifted to Chaibasa Mandal Jail in July 2022 due to administrative reasons. Here also, on behalf of Sujit Sinha, his henchmen have started their activities.
