Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

Jamshedpur Awareness Campaign : टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय में बच्चों को किया गया जागरूक, ‘अग्नि से सुरक्षा’ का दिया गया प्रशिक्षण

जमशेदपुर : पढ़ने लिखने के साथ ही बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान देने की जरूरत है ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में वे बचाव कर सकें. उसी को ध्यान में रखते हुए कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय के प्रांगण में हार्ट्ज संस्था की ओर से ‘अग्नि से सुरक्षा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके माध्यम से स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को आग के बारे में बताया गया.हार्ट्स संस्था की तरफ से टाटा स्टील के अग्निशमन विभाग में कार्यरत जितेंद्र तिवारी ने आग के प्रसार और बुझाने के तरीकों के बारे में छात्रों और शिक्षकों को बताया. लकड़ी के टुकड़ों और काग़जों में आग लगाकर फ़िर आग को विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के इस्तेमाल से बुझाना सिखाया गया.

बच्चों और स्कूल के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने सभी प्रकार के अग्निशमन यंत्रों को प्रयोग अपने हाथों से किया और बहुत उत्साहित हुए. सबने शपथ लिया कि यदि कहीं भी आग लगे तो वे बुझाने में अपना सहयोग जरूर करेंगे. लेकिन कोशिश यही होगी कि आग लगे ही नहीं. कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सेतेग केरकेट्टा, शिक्षिका श्रीमती शिप्रा मिश्रा , चंचल शर्मा, गुलापशा फरडोस, ऊरूस ग्राम, तानिया बनर्जी, रीमा मुर्मू, रोहित मांझी एवं संस्था की ओर से श्री गोविंद माधव शरण, डॉ विश्व राज लाल, देवी, जितेंद्र, तनवीर,अमित, परवेज,मिंटू एवं स्कूल के सैकड़ों बच्चे एवं बच्चियां उपस्थित थीं.

 

Jamshedpur : Along with reading and writing, there is a need to give practical knowledge to the children so that they can rescue in any kind of emergency. Keeping the same in mind, ‘Agni Se Suraksha’ program was organized by Hartz Sanstha in the premises of Tata Workers Union High School, Kadma. Through this, school children and teachers were told about the fire. Jitendra Tiwari, working in the fire department of Tata Steel, on behalf of the Hearts organization, told the students and teachers about the spread of fire and the methods of extinguishing it. After setting fire to pieces of wood and paper, the fire was taught to extinguish using different types of fire extinguishers.

Children and school teachers used all types of fire extinguishers with their own hands and were very excited. Everyone took an oath that if there is a fire anywhere, they will definitely cooperate in extinguishing it. But the effort will be that the fire does not start at all. During the program, school principal Mrs. Seteg Kerketta, teachers Mrs. Shipra Mishra, Chanchal Sharma, Gulapsha Firdos, Urus Gram, Tania Banerjee, Reema Murmu, Rohit Manjhi and on behalf of the organization Mr. Govind Madhav Sharan, Dr. Vishwa Raj Lal, Devi, Jitendra , Tanveer, Amit, Parvez, Mintu and hundreds of boys and girls of the school were present.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *