Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर : सेंट्रल जेल फायरिंग मामले का हुआ खुलासा चार अपराधी पुलिस गिरफ्त में

जमशेदपुर : परसूडीह थाना क्षेत्र स्थित घाघीडीह सेंट्रल जेल के सामने 22 अप्रैल को हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।गौरतलब है कि घटना के दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने जेल के सामने फायरिंग की थी और मौके पर एक पर्ची फेंककर फरार हो गए थे।

पर्ची में अभिजीत मंडल उर्फ कांडी का नाम लिखा हुआ था, जिसे लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनमें शामिल हैं गणेश कर्मकार, अविनाश कुमार– तुरियाबेड़ा निवासी,अविनाश कुमार – तुरियाबेड़ा निवासी,सौरभ सिंह उर्फ तोड़े – गोल पहाड़ी निवासी,राजू मौर्य – कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर निवासी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ सिंह उर्फ तोड़े का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ सीतारामडेरा थाना में हत्या और लूट के दो मामले दर्ज हैं। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *