Jamshedpur Incident : साकची में कार का चक्का हुआ ब्लास्ट, पेड़ से टकराई कार, क्षतिग्रस्त
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत रेड क्रॉस भवन के पास एक तेज़ रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई. पेड़ से टक्कर के बाद कार दूसरी दिशा में मुड़ गई. हालांकि, इस घटना में कार (जेएच05एजेड-7463) सवार लोग बाल-बाल बच गए, पर कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि कार सवार जुबली पार्क की ओर से होते हुए साकची की ओर जा रही थे. रेड क्रॉस भवन के पहले कार का दाहिना चक्का अचानक से ब्लास्ट हो गया जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. गनीमत रही की घटना के वक्त सड़क खाली थी, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं कार चालक सिदगोड़ा का रहने वाला था.
Jamshedpur: A speeding car collided with a tree near Red Cross building under Sakchi police station of Jamshedpur. After hitting the tree, the car turned in the other direction. Although the occupants of the car (JH05AZ-7463) escaped unhurt in the incident, the front part of the car was completely damaged. It is said that the car riders were going towards Sakchi via Jubilee Park. Before the Red Cross building, the right wheel of the car suddenly got blasted due to which the car went uncontrolled and hit the tree. Fortunately, the road was empty at the time of the incident, due to which there is no news of any casualty. Whereas the car driver was a resident of Sidgora.
