Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अभिषेक हेंब्रम हत्याकांड मामले में जमशेदपुर पुलिस को मिली सफलता,दो गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस ने परसुडीह थाना अंतर्गत विगत 15 नवम्बर को हुए अभिषेक हेमब्रम हत्याकांड मामले मे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।

इसकी जानकारी एक वार्ता के दौरान जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने दिया, उन्होने कहा की इस निजी दुश्मनी के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है, मामले मे संलिप्त राजेश कर्मकार ने पूर्व मे ही आत्म समर्पण कर दिया था, वहीँ पुलिस की टीम ने जाँच के आधार पर मामले मे संलिप्त और दो अभियुक्त रौशन हेमब्रम और भोला होनहागा को ओड़िसा के क्योँझर से गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।

पुलिस ने इनके पास से पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त दो देसी कट्टा, एक मोटरसाईकल, दो मोबाइल बरामद किया है, फिलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *