Jamshedpur Rural : चाकुलिया के कदमाशोली निवासी की नाक पर ट्यूमर, डॉक्टरों ने दी ऑपरेशन की सलाह, आर्थिक तंगी के कारण नहीं करा पा रहे इलाज
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कदमाशोली गांव निवासी चामटू सिंह आर्थिक कमी के कारण वह अपना इलाज कराने में असमर्थ है. विगत रविवार को जुगितुपा पंचायत के मिश्रिकाटा पंचायत भवन में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में अपना उपचार कराने के लिए पहुंचा था, स्वास्थ्य शिविर के चिकित्सकों ने उसके नाक के उपर उभरे ट्यूमर के ऑपरेशन कराने का सलाह दिया है. चामटू सिंह ने कहा कि पहले उसके नाक पर एक फुंसी की तरह निकला था जो धीरे-धीरे इतना बड़ा हो गया है कि उसके नाक और एक आंख मांस की लोथड़ा से ढक गया है.
कहा कि बढ़ते मांस के कारण उसे कुछ खास परेशानी नही होती है. उन्होंने बताया कि मांस के लोथड़ा बड़ा होने के कारण उसके एक आंख ढक गया है जिससे वह एक आंख से उसे कम दिखाई पड़ता है. चामटू सिंह ने कहा कि वह काफी गरीब है जिस कारण वह अपने इस बिमारी का इलाज नही करा पा रहा है. कहा कि उसके घर में सिर्फ उसकी पत्नी ही है. बेटा रोजगार के लिए बाहर गया हुआ है किसी तरह परिवार का भरण पोषण होता है. ऐसे में वह अपने इस बिमारी का उपचार कैसे करेगा.
Chakulia: Chamtu Singh, a resident of Kadamasholi village of Chakulia block, is unable to get his treatment done due to financial constraints. Last Sunday, Jugitupa had reached Mishrikata Panchayat Bhawan of Panchayat Bhavan, former state president of BJP, Dr. Dineshanand Goswami, to get his treatment done in the free health check-up camp, the doctors of the health camp advised him to undergo surgery for the tumor emerging above his nose. Is. Chamtu Singh said that earlier a pimple had appeared on his nose which gradually became so big that his nose and one eye were covered with a lump of flesh.
Said that he doesn’t have any special problem due to growing meat. He told that due to the large lump of meat, one of his eyes has been covered due to which he is less visible with one eye. Chamtu Singh said that he is very poor due to which he is not able to get treatment for his disease. Said that only his wife is in his house. The son has gone out for employment, somehow the family is maintained. In such a situation, how will he cure his disease.
